सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
एनसीएल ककरी परियोजना कर्मी के घर से लाखो की चोरी

एनसीएल ककरी परियोजना कर्मी के घर से लाखो की चोरी

एनसीएल ककरी परियोजना कर्मी के घर से लाखो की चोरी         

     
                                                   अनपरा सोनभद्र। एनसीएल ककरी परियोजना के कर्मचारी व भारतीय मजदूर संघ के  सचिव  रविन्द्र प्रताप सिंह के ककरी आवास से  चोरों ने धावा बोलकर लाखो के जेवरात सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया जिससे आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया है।         भारतीय मजदूर संघ के  सचिव रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को उनके ससुर की हार्ट अटैक से वाराणसी में मौत की सूचना मिलने पर वह अपने परिवार के साथ  वाराणसी निकल गए जब वह दाह संस्कार कर 29 सितंबर को वापस लौटे तो देखा कि बाहर का दरवाजा खुल नही रहा है अंदर से बंद लग रहा है। जब वह पीछे के दरवाजे की तरफ गए तो देखा कि दरवाजा टूटा पड़ा है जब कमरे के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखा चांदी का गिलास,प्लेट,सोपाड़ी,चांदी का सिक्का, मछली,दो पीस पायल, 10 पीस चांदी का सिक्का,एक पीस सोने की अंगूठी, बर्तन,कपड़ा सहित अन्य कीमती सामान चोर चुरा लिए। उन्होंने घटना की तत्काल जानकारी स्थानीय रेणुसागर पुलिस और थाने को दी है। अति सुरक्षित कालोनियों में शुमार जहा सैकड़ों सुरक्षा कर्मी दिन रात ड्यूटी दे रहे है वहा चोरी की बढ़ती घटनाओ से कालोनी वासी भयभीत है। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए ककरी जीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। इस संबंध में रेणुसागर चौकी प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ जबकि अनपरा थानाध्यक्ष भईया एस पी सिंह ने मामले से अंभिज्ञता जाहिर किया। 

0 Response to "एनसीएल ककरी परियोजना कर्मी के घर से लाखो की चोरी "

Post a Comment