सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
कोल माफियाओं के गुर्गों ने न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों को पीटा, आक्रोश

कोल माफियाओं के गुर्गों ने न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों को पीटा, आक्रोश

 कोल माफियाओं के गुर्गों ने न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों को पीटा, आक्रोश 


चोपन/सोनभद्रl  सलाईबनवा पूर्व मध्य रेल  चोपन रेलवे साइडिंग पर कोयले में मिलावट का खेल उजागर होने पर न्यूज कवरेज करने गए कुछ पत्रकारों को कोल माफियाओं के गुर्गों ने जमकर पीट दिया जिससे क्षेत्र में जहा हड़कंप मच गया वहीं कलमकारो ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है l।                           बता दे कि ओबरा एस डी एम प्रभाकर सिंह की अगुवाई में प्रशासन  ने  18 वाहन चालक व  उनके स्वामियों सहित  संबंधित कंपनियों पर कोयले में मिलावट सहित अन्य धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज़ कर जांच में जुटी है जिससे आक्रोशित कोल माफियाओं के गुर्गों ने रविवार को सलाईबनवा न्यूज़ कवरेज करने गए चारो पत्रकारों को घेर लिया तथा हमला बोल दिया l  घटना में  घायल पत्रकार सत्यदेव ने बताया कि, सभी साथी पत्रकार ग्राउंड रिपोर्टिंग करने सलाईबनवा गए हुए थे। जैसे ही सलाईबनवा स्टेशन के नजदीक पहुंच वीडियो फोटो लेना चाहे चारों तरफ से कोल माफियाओं के गुर्गों ने उन सब को घेर लिया। अपने संरक्षण के लिये वह सब सलाईबनवा स्टेशन की ओर भागे लेकिन माफियाओं के बेखौफ गुर्गों ने हम चारों को स्टेशन पर भी घेर लिया और बातों में उलझाकर पीछे से हमला कर दिया।  किसी तरह वह  लोग जान बचकर रेलवे स्टेशन परिसर से निकले और चोपन की तरफ आने लगे तब भी हमलावरो ने पीछा कर  गाड़ियां रुकवाई और पथराव किया। उन्होंने  हमले की लिखित शिकायत चोपन थाने में दी है। हालांकि साथी पत्रकार द्वारा रेलवे परिसर में हुए हमले के मामले में जब शिकायत किए तो रेलवे प्रशासन ने मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने हमलावरो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है । घटना से जनपद के कलमकारों ने आक्रोश जताते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है l

0 Response to "कोल माफियाओं के गुर्गों ने न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों को पीटा, आक्रोश "

Post a Comment