सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 मनबढ़ो ने विद्यालय में घुसकर महिला सहायक अध्यापिका व महिला अनुदेशक को पीटा, आक्रोश

मनबढ़ो ने विद्यालय में घुसकर महिला सहायक अध्यापिका व महिला अनुदेशक को पीटा, आक्रोश

 मनबढ़ो ने विद्यालय में घुसकर महिला सहायक अध्यापिका व महिला अनुदेशक को पीटा, आक्रोश 


                                   सोनभद्र। करमा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय सरंगा पर मंगलवार की सुबह कुछ मनबढ़ो व्यक्तियों ने विद्यालय में घुसकर अचानक महिला सहायक अध्यापिका व महिला अनुदेशक पर हमला बोल दिया जिससे विद्यालय मे हड़कंप मच गया l प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर पुलिस नेआरोपियों को गिरफ्तार कर जांच मे जुट गई है l      करमा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय सरंगा में कक्षा 7 की एक छात्रा विद्यालय में अध्ययनरत है। उसी विद्यालय में उसका छोटा भाई बगैर पंजीयन के ही अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल चला आया  था। सोमवार को विद्यालय की एक शिक्षिका ने बगैर पंजीयन के स्कूल आने व चप्पल चोरी  की बात पर उसे  मना किया तो इसी बीच करीब नौ बजे लाठी डंडे से लैस कुछ महिला पुरुष आकर सहायक अध्यापिका रीना देवी को लाठी डंडे से मारने लगे। बीच बचाव करने पहुंची अनुदेशिका अल्पना देवी को भी लाठी से मारकर घायल कर फरार हो गए।  विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने दोनों घायलों को घोरावल सीएचसी ले गए। जहां काफी चोट लगे होने के कारण बेहतर उपचार के लिए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिक्षक संगठन के लोग जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का सीटी स्किन करवाया। इस दौरान अल्पना का हाथ फैक्चर होने के कारण प्लास्टर बंधवाया । सहायक अध्यापिका रीना देवी ने बताया कि बच्चा आये दिन विद्यालय में अन्य बच्चों को परेशान करता था। इसके अलावा चोरी की घटना भी कई बार पूर्व में हो चुकी है। इसी के कारण विद्यालय में बगैर पंजीकृत बच्चों के प्रवेश के लिए मना किया गया। करमा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर करन जोशी व उर्मिला जोशी के विरुद्ध मारपीट का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। सोनभद्र से दीपक सिंह की रिपोर्ट दैनिक भास्कर

0 Response to " मनबढ़ो ने विद्यालय में घुसकर महिला सहायक अध्यापिका व महिला अनुदेशक को पीटा, आक्रोश "

Post a Comment