सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
कार्यकर्ताओ का सम्मान ही हमारी पहली प्राथमिकता : नन्दलाल

कार्यकर्ताओ का सम्मान ही हमारी पहली प्राथमिकता : नन्दलाल



 कार्यकर्ताओ का सम्मान ही हमारी पहली प्राथमिकता : नन्दलाल                                                                 भाजपा कार्यकर्ताओ ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत                                   अनपरा सोनभद्र l भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के ऊर्जांचल प्रथम आगमन पर शुक्रवार को अनपरा मोड़ स्थित जैन कांपलेक्स में  भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया l                                आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मान ही हमारी पहली प्राथमिकता है 2024 लोक सभा चुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट जाएं l कार्यकर्ता पार्टी की नीव है l भाजपा के वरिष्ठ नेता व  साड़ा के नामित सदस्य के सी जैन ने कहा कि भाजपा में धैर्य से काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओ का संगठन पूरा सम्मान और उन्हे जिम्मेदारी देती है इसका जीता जागता उदाहरण है नन्दलाल गुप्त जी का जिलाध्यक्ष बनना है l  प्रयागराज के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार केशरी ने कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष  बेहद ही ऊर्जावान है वह अपने सिद्धान्त से कोई समझौता नहीं करते हैं l कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा व संचालन प्रमोद शुक्ला ने किया                                                             इस अवसर पर भाजपा नेता जगदीश बैसवार , राम नरेश पासवान मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, सरजू बैसवार, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, कुशाग्र मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, कुंदन सिंह, अजीत सिंह,  प्रभाशंकर मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, नितेश सिंह चौहान, बैजनाथ मद्देशिया, सुमित सोनी, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे l

0 Response to "कार्यकर्ताओ का सम्मान ही हमारी पहली प्राथमिकता : नन्दलाल "

Post a Comment