सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
24 करोड के 103 विभिन्न निर्माण/आपुर्ति कार्यों के प्रस्ताव को सभासदो ने बताया फर्जी

24 करोड के 103 विभिन्न निर्माण/आपुर्ति कार्यों के प्रस्ताव को सभासदो ने बताया फर्जी


 24 करोड के 103 विभिन्न निर्माण/आपुर्ति कार्यों के प्रस्ताव को सभासदो ने बताया फर्जी 


   
                                   नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र पर दुर्व्यवहार  का आरोप                                                       अनपरा सोनभद्र l अनपरा नगर पंचायत में हुई बोर्ड बैठक में लगभग 24 करोड के 103 विभिन्न निर्माण/आपुर्ति कार्यों के प्रस्ताव/रजिस्टर पर गलत व फर्जी तरीके से निर्वाचित सभासदो के हस्ताक्षर बनवाकर सहमति दर्शाने व नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र द्वारा महिला सभासद प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार कर बैठक से बाहर निकालने का मामला तूल पकड़ने लगा है 13 सभसदो ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर व भाजपा के जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंप नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र पर कारवाई सहित सभी प्रस्तावित कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है l                                                  सभासद सुगनी देवी, जुलेखा बानो, लीला देवी, सीमा साकेत, सोनी पाठक, सीता गुप्ता, अंकित गुप्ता, अरिसुदन, राकेश बैसवार, राम नरेश यादव, सुमित कुमार सोनी, पंकज कुमार मौर्या ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी ऋचा यादव व अध्यक्ष पुत्र स्वतंत्र बैसवार नियमो व शासनादेश का खुलेआम उल्लघंन कर रहे हैं l नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को बोर्ड बैठको समेत अन्य समस्त कार्यों मे अनावश्यक रुप से हस्तक्षेप किये जाने तथा नगर पंचायत के वित्तीय व समस्त अभिलेखो का सार्वजनिक रूप से अवलोकन किये जाने पर अधिशाषी अधिकारी ऋचा यादव द्वारा कोई रोक नहीं लगायी जाती है परन्तु महिला सभासदो के प्रतिनिधियो को बोर्ड बैठक से निष्कासित करवा दिया गया व उक्त बोर्ड बैठक का संचालन व अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र द्वारा किया गया परन्तु अधिशासी अधिकारी द्वारा उन पर कोई रोक नही लगाई गयी। बैठक में लगभग 24 करोड के 103 विभिन्न निर्माण/आपुर्ति कार्यों के प्रस्ताव/रजिस्टर पर गलत व फर्जी तरीके से निर्वाचित सभासदो के हस्ताक्षर बनवाकर सहमति दर्शाया जा रहा है तथा उनकी निविदा आमंत्रित किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है जबकि अधोहस्ताक्षरी सभासदो द्वारा उक्त कार्यो के बाबत सहमति नहीं जताई गयी है तथा ना ही विभिन्न निर्माण / आपुर्ति कार्यो के प्रस्ताव / रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया गया है। उन्होने  अध्यक्ष पुत्र को बैठक में प्रतिभाग न करने व नगर पंचायत कार्यालय मे अनाधिकृत रुप से बैठने सहित अभिलेखो का निरीक्षण करने समेत अन्य प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की हैl इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी ऋचा यादव का कहना है कि बोर्ड बैठक अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है वह किसे बैठक मे बैठाते है उससे उनका कोई लेन देन नही है l

0 Response to "24 करोड के 103 विभिन्न निर्माण/आपुर्ति कार्यों के प्रस्ताव को सभासदो ने बताया फर्जी "

Post a Comment