सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
मृतक के परिजनों ने रेणुसागर परियोजना प्रबंधन पर शव को गायब कराने का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने रेणुसागर परियोजना प्रबंधन पर शव को गायब कराने का लगाया आरोप


 मृतक के परिजनों ने रेणुसागर परियोजना प्रबंधन पर शव को गायब कराने का लगाया आरोप   


         
                                      अनपरा सोनभद्र। रेणुसागर पावर डिविजन में सविदा पर ऐश प्लांट के ईएसपी में रीगर के पद पर कार्यरत डिबूलगंज निवासी 50 वर्षीय श्याम सुंदर भारती पुत्र चरकू की परियोजना प्रबंधन की लापरवाही के कारण रविवार को जान चली गई। बिना परिजनों के शव को गायब करने ka आरोप लगाते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया तब जाकर  पुलिस के हस्तक्षेप पर सिधहवा  के जंगल में शव ले जा रहे वाहन को रोका गया।                                         बताते चले कि डिबुलगंज निवासी 50 वर्षीय श्याम सुंदर  ईएसपी  में कार्य करने के दौरान नीचे गिर पड़े जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई आनन फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिससे परियोजना में हड़कंप मच गया। रेनुसागर हॉस्पिटल से मृतक मजदूर का शव लेकर चला पिकप जीप जब थाने नही पहुंची तो  मृतक की पुत्री बिंदु और उनके भाई सहित परिजनो ने शव गायब करने का आरोप लगाते हुए बिना परिजनो के उपस्थिति में अन्यत्र ले जाने पर कड़ा ऐतराज जताया,आरोप लगाया की परिजनो को  थाने को कहकर शव को पिकप में  रखवाकर अन्यत्र कहा और क्यों ले जाया जा रहा था। इसकी मंशा क्या थी। कही रेणुसागर कंपनी के इशारे पर शव को गायब तो करने की मंशा नहीं थी। भीड़ भाड़ देख रेणुसागार चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने लोगो को बताया कि शव को पीएम के लिए दुद्धी भेजा जा रहा था सिधहवा के जंगल में वाहन को रुकवा दिया गया है तब जाकर लोगो का गुस्सा शांत हुआ। परिजनो ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

0 Response to "मृतक के परिजनों ने रेणुसागर परियोजना प्रबंधन पर शव को गायब कराने का लगाया आरोप "

Post a Comment