सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 ओबरा परियोजना में करेंट की चपेट में आने से संविदा श्रमिक की मौत

ओबरा परियोजना में करेंट की चपेट में आने से संविदा श्रमिक की मौत

   ओबरा परियोजना में करेंट की चपेट में आने से संविदा श्रमिक की मौत 


                        
                                         सोनभद्र। उत्पादन निगम की ओबरा थर्मल पावर में गुरुवार की प्रात: करेंट की चपेट में आने से एक संविदा श्रमिक की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे परियोजना में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि संविदा मजदूर 40 वर्षीय जानकी प्रसाद ओबरा थर्मल पावर के स्वीच यार्ड परिसर के पास पेड़ो की छटाई कर रहा था जहा सुरक्षा में भारी चूक के कारण पेड़ में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया तथा नीचे गिर पड़ा। आस पास काम कर रहे मजदूरों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल मजदूर जानकी प्रसाद को स्थानीय चिकित्सालय भेजवाया जहा उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सको ने वाराणसी के लिए भेज दिया जहा रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। घटना से मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगो ने अधिकारियों पर सुरक्षा में खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ओबरा सीजीएम और महाप्रबंधक जी एम प्रशासन से संपर्क किया गया परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ। घटना को छिपाने का भरपूर प्रयास किया गया पर विडियो वायरल होते ही मामला प्रकाश में आ गया।

0 Response to " ओबरा परियोजना में करेंट की चपेट में आने से संविदा श्रमिक की मौत "

Post a Comment