सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 तीन बच्चों की मां सामाजिक बंधन दरकिनार कर प्रेमी के साथ बसाया घर

तीन बच्चों की मां सामाजिक बंधन दरकिनार कर प्रेमी के साथ बसाया घर

 तीन बच्चों की मां सामाजिक बंधन दरकिनार कर प्रेमी के साथ बसाया घर                         


                                    दुद्धी,सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां सामाजिक बंधन एवं लोक लज्जा को दरकिनार कर प्रेमी शिक्षक संग जीने मरने की कसम खा ली। दिलचस्प घटना के बाबत बताया जाता है कि आशिक महिला तीन चार दिन पूर्व अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकल गई। वहां नही पहुंचने पर घर के लोग खोजबीन शुरू किया। इस बीच शुक्रवार को महिला के परिजनों को पता चला कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तैनात शिक्षक के घर पर ही महिला रुकी हुई है। परिजनों ने पंचायत के लिए गांव के प्रधान के यहां प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। घर से निकली आरोपी महिला ने पंचायत में कहा कि उसके पति हमेशा चारित्रिक लांछन लगाकर मारते पीटते हैं। वह उनके साथ अब नही रहेगी। उसने कहा कि अब वह मास्टर जी को अपना पति मान चुकी है। भविष्य में वह कभी भी अपने पुराने पति पर किसी भी प्रकार का दावा या कानूनी कार्यवाही नही करेगी। पंचायत में महिला के तीन पुत्रों में बड़े दो पुत्र पिता के साथ रहने एवं छोटे नाबालिग पुत्र के बालिग होकर स्वयं का निर्णय लेने तक मां के साथ रहने की सहमति बनी। पंचायत के साथ ही पीड़ित पति अपने दो बच्चों के साथ घर लौट आया। जबकि आशिक पत्नी सामाजिक बंधन को तोड़ लोक लज्जा की परवाह किये बगैर अपने नये पति के साथ घर बसाने निकल पड़ी।

0 Response to " तीन बच्चों की मां सामाजिक बंधन दरकिनार कर प्रेमी के साथ बसाया घर "

Post a Comment