सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
औडी मोड़ कुड़िया टोला के जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप

औडी मोड़ कुड़िया टोला के जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप

 औडी मोड़ कुड़िया टोला के जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप                        


                                              अनपरा। औडी मोड़ कुड़िया टोला के जंगल में रविवार की अपराह्न एक अज्ञात युवक का पेड़ के सहारे सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अनपरा थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का अंत्य परीक्षण कराने के लिए दुद्धी भेजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की हालत काफी खराब है सड़ने के कारण कई अंग खराब हो चुके है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

0 Response to "औडी मोड़ कुड़िया टोला के जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप "

Post a Comment