सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
रेणुसागर परियोजना प्रबंधन की लापरवाही से एक सप्ताह के अंतराल में दो मजदूरों की मौत

रेणुसागर परियोजना प्रबंधन की लापरवाही से एक सप्ताह के अंतराल में दो मजदूरों की मौत

 रेणुसागर परियोजना प्रबंधन की लापरवाही से एक सप्ताह के अंतराल में दो मजदूरों की मौत                                             अनपरा सोनभद्र। रेणुसागर पावर डिविजन में एक सप्ताह में दूसरी घटना सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को


एक और श्रमिक की मौत से परियोजना और क्षेत्र में  हड़कंप मच गया है। बताते चले कि रेणुसागर पावर डिविजन में सविदा पर ऐश प्लांट के ईएसपी में रीगर के पद पर कार्यरत डिबूलगंज निवासी 50 वर्षीय श्याम सुंदर भारती पुत्र चरकू की परियोजना प्रबंधन की लापरवाही के कारण विगत रविवार को जान चली गई थी अभी इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस व मुंबई से आई सुरक्षा टीम कर ही रही थी की मंगलवार को कूलिंग टावर के नीचे कार्य कर रहे एक मजदूर के ऊपर भारी वजन का सामान गिरने से उसे सिर व अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आई है। आनन फानन में श्रमिक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो घटना को गुप्त और बवाल से बचने के लिए  शव को हटाया गया है जबकि उसकी मौत प्लांट परिसर में ही हो चुकी है। जिससे परियोजना में हड़कंप मच गया है। बार बार रेणुसागर परियोजना में सुरक्षा में भारी चूक के कारण मजदूरों की जान जा रही है और अधिकारी एयर कंडीशन रूम में बैठकर मजे ले रहे है जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगो ने रेणुसागर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालाकि हेड लाइंस 24 मजदूर की मौत की पुष्टि नहीं करता है। नाम और जानकारी जुटाई जा रही है।

0 Response to "रेणुसागर परियोजना प्रबंधन की लापरवाही से एक सप्ताह के अंतराल में दो मजदूरों की मौत "

Post a Comment