सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
डाला खदान में ट्रैक्टर चालक की आग से झुलसने से मौत,मचा हड़कंप

डाला खदान में ट्रैक्टर चालक की आग से झुलसने से मौत,मचा हड़कंप

     डाला खदान में ट्रैक्टर चालक की आग से झुलसने से मौत,मचा हड़कंप 


 
                                                            अनपरा सोनभद्र। डाला चौकी परिक्षेत्र स्थित  ई टेंडर के खदान नंबर एक में खनन कर्ताओं की सुरक्षा में लापरवाही के कारण एक ट्रैक्टर चालक की आग से झुलसने व ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक नंबर खदान में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर चालक 22 वर्षीय राजाराम पुत्र लल्ला निवासी आबाडी ट्रैक्टर से कंप्रेशर लेकर खदान में जा रहा था तभी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से संतुलन खो देता है और ट्रैक्टर खाई में पलट जाता है  जिससे ट्रैक्टर में आग लग जाती है। घटना में ट्रैक्टर चालक जहा 80 प्रतिशत से अधिक झुलसने व दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो जाता  है जिससे खदान में अफरा तफरी मच जाती है। आनन फानन में उसको स्थानीय चिकित्सालय ले जाया जाता है जहा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहा उसकी मौत हो गई। डाला चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को जिला चिकित्सालय के शव गृह में रखवाया गया है जहा शव का पंचनामा  कराया जा रहा है। हालाकि  दुर्घटना को दबाने का भरपूर प्रयास किया जाता रहा। बार बार खदान में हो रहे हादसे खदान में सुरक्षा की पोल खोलकर रख दिए है की किस प्रकार से खदानों में मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पैसे की आड़ में सारे नियम और कानून को अपने जेब में रखने वाले खनन कर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होना इसका प्रमाण है। लोगो ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सुरक्षा में बार बार चूक पर कार्रवाई की मांग की है।

0 Response to "डाला खदान में ट्रैक्टर चालक की आग से झुलसने से मौत,मचा हड़कंप "

Post a Comment