सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
"हर घर तिरंगा अभियान" के तहत अनपरा पुलिस द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

"हर घर तिरंगा अभियान" के तहत अनपरा पुलिस द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

अनपरा/सोनभद्र - भारत सरकार द्वारा आजादी 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे "अमृत महोत्सव" के तहत चलाये जा रहे "हर घर तिरंगा अभियान" के दौरान आज अनपरा पुलिस द्वारा पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्रीकांत राय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर आमजन को जागरूक किया गया।
इस अभियान के तहत आज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में "हर घर तिरंगा अभियान” के तहत स्थानीय थाने से पैदल तिरंगा यात्रा निकाल कर औड़ी,काशीमोड़ से होते हुए अनपरा बाजार के लोगों को 13 अगस्त से 15 तक अपने घर,दुकान,व्यापारिक संस्थान,कार्यालयों आदि पर तिरंगा लगाने के लिये जागरूक किया गया साथ ही उनको भारत सरकार द्वारा मनाये जा रहे"अमृत महोत्सव" के तहत चलाये जा रहे "हर घर तिरंगा अभियान" की जानकारी दी गई। 
यात्रा के दौरान थाने और चौकी के शामिल सैकड़ो पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा को लेकर जगह जगह चौक चौराहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ! इस दौरान चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सिंह,उपनिरीक्षक संजय सिंह,हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव,हेड कांस्टेबल नितेश सिंह,हेड कांस्टेबल पंकज पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे !

0 Response to ""हर घर तिरंगा अभियान" के तहत अनपरा पुलिस द्वारा लोगों को किया गया जागरूक"

Post a Comment