सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र - 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र - 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

अनपरा। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के क्रम व अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लाल टावर दुर्गा पंडाल से बीते सोमवार को करीब 5:30 बजे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके के पास से 80 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र भैरव लाल निवासी लाल टावर, मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन निवासी वार्ड नंबर 13 डिबुलगंज, आलोक मिनस पुत्र अलख जेण्डर निवासी लाल टावर, सिप्रियानु पुत्र बेनेतीव निवासी बजरंग नगर थाना अनपरा को विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार कांस्टेबल राकेश तिवारी, कांस्टेबल अजय कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल प्रिया वर्मा आदि शामिल रहे।

0 Response to "सोनभद्र - 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार"

Post a Comment