सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- चर्चित चेयरमैन हत्याकाण्ड में फिरौती मांगने वाला शातिर इनामिया अपराधी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

सोनभद्र- चर्चित चेयरमैन हत्याकाण्ड में फिरौती मांगने वाला शातिर इनामिया अपराधी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

रेनुकुट/सोनभद्र - दिनांक 30.09.2019 को रात्रि करीब 22:00 बजे रेनुकुट नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह पुत्र स्व० हनुमान सिंह नि0 हनुमान कटरा रेनुकुट की बदमाशो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना पिपरी पे मु0अ0सं0180/2019धारा147,148,149,302,120बी,506 भादवि पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त 10 नफर अभियुक्तो के विरूद्ध चार्ज सीट माननीय न्यायालय में विचाराधिन है।

उपरोक्त अभियोग में मृतक के भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू गवाह है, इनके द्वारा दिनांक 16.03.2022 को सूचना दी गयी की उपरोक्त मुकदमें के जेल में निरूद्ध अभियुक्तगण द्वारा गवाहो को तोड़ने व भय व्याप्त कर वसूली करने के लिए उन्हे दिनांक 22.02.2022 से 11.03.2022 तक कई नम्बरो से फोन कर के घमकी दी जा रही थी, इस सूचना पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0 38/2022 धारा 384,506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना मे संलिप्त अज्ञात अभियक्तो को प्रकाश में लाने व शीघ गिरफ्तारी हेतु अमरेन्द्र प्रसाद सिंह,पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या०), अपर पुलिस अधीक्षक(आप0)तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी को विशेष निर्देश दिये गये। 

क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में अपराध शाखा की स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी की टीमो का गठन किया गया।इस टीम द्वारा धमकी देने वाले मोबाइल फोन नम्बर के विषय में सर्विलांस के माध्यम से ज्ञात किया गया तो शक्ति सिंह उर्फ मोनु सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी फत्तेपुर थाना फुलपुर जनपद वाराणसी व अनिल शर्मा पुत्र बब्बन शर्मा निवासी चोपन गाँव थाना चोपन सोनमद का नाम प्रकाश में आया। घटना के अनावरण व गिरफ्तारी हेतु गठित टीम को कल दिनांक 08.05.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि चौधरी यार्ड मुर्घवा तिराहा के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं जिनके पास नाजायज शस्त्र है तथा किसी अपराध को घटित करने की फिराक में है। 

इस सूचना पर चौधरी यार्ड मुर्घचा तिराहा के सामने सड़क के पास से शक्ति सिंह उर्फ मोनु सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी फत्तेपुर थाना फुलपुर जनपद वाराणसी व अनिल शर्मा पुत्र बब्बन शर्मा निवासी चोपन गाँव थाना चोपन सोनभद्र को एक अदद 9 एमएम पिस्टल अवैध शस्त्र व 03 जिन्दा कारतुस 09 एमएम के साथ गिरफ्तार किया गया। यहाँ यह भी उल्लेखनिय है की शक्ति सिंह के विरूद्ध हत्या लूट फिरौती के 26 मुकदमें पूर्व में भी पंजीकृत है जिसका विवरण संलग्न है। इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत् है:-

गिरफतारी का विवरण

1. शक्ति सिंह उर्फ मोनु सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी फत्तेपुर थाना फुलपुर जनपद वाराणसी।

2. अनिल शर्मा पुत्र बब्बन शर्मा निवासी चोपन गाँव थाना चोपन सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण

1. एक अदद 9 एमएम पिस्टल अवैध शस्त्र।

2. 03 जिन्दा कारतुस 09 एमएम ।

उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संदर्भ में थाना पिपरी मे मु0अ0सं0 54/ 2022 धारा 3/25 मादवि व का अभियोग पंजीकृत है तथा विवेचना प्रचलित है।

पुलिस टीम का विवरण:-

01. प्र0नि0 अजय कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

02 उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी/ सर्विलांस जनपद सोनभद्र ।

03. उ0नि0 शशि भूषण प्रभारी स्वाट टीम जनपद सोनभद्र।

04. उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनुकुट जनपद सोनभद्र।

05. हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव,

का0 रितेश पटेल स्वाट/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

06. का0 सौरभ राय, का0 दिलीप कश्यप, का0 अमित सिंह, का0 प्रकाश सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा सोनभद्र।

07. हे0का0 रामबहादुर सिंह, हे0का0 विपिन दुबे, हे0का0 प्रेमचन्द्र. हे0का0 शंकर लाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद रूपये 25000-/ पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


0 Response to "सोनभद्र- चर्चित चेयरमैन हत्याकाण्ड में फिरौती मांगने वाला शातिर इनामिया अपराधी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार"

Post a Comment