![अनपरा- अवैध गांजा के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार अनपरा- अवैध गांजा के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjtt1V3KlKumkawH6_GKVJuTL400zBifiQTqmfgg1MqrP5FravlvK6EWqgxYlGQqryNLtYTgFi-Yw_f0gFQgsbYF1-U7ra0zEJbZfXls20XIO0kEzvTJFQs3GgdKSUCLg19rbtN4FU57S9OpE5DU09cMTUSVPxHlMEIPo6PaiRV9lwL31UEfn47Si-z/s320/IMG-20220402-WA0051.jpg)
अनपरा- अवैध गांजा के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अनपरा/सोनभद्र | पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के आदेश के क्रम मे जनपद मे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रोकथाम के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी श्रीकान्त राय के निर्देशन मे शनिवार को अभियुक्त मोनू भारती पुत्र राजू भारती निवासी डिबुलगंज वार्ड नं-10 उम्र लगभग 27 वर्ष को 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ डिबुलगंज से अनपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 56/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ! अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में रेनुसागार चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह,कांस्टेबल विश्वंभर राय,कांस्टेबल श्रवण कुमार प्रजापति,कांस्टेबल केशव मिश्रा शामिल रहे !
0 Response to "अनपरा- अवैध गांजा के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार "
Post a Comment