![सोनभद्र - बलिया के पत्रकारों को जल्द से जल्द रिहा किया जाये_ विवेक सोनभद्र - बलिया के पत्रकारों को जल्द से जल्द रिहा किया जाये_ विवेक](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjvatsaWpEMsjAw2NYkoMCASVdiO3ayLT8265ld3eQGDxCpBR2BrRvRwBshsYV0tgSvrpajETAdgkEcFqf6G2qZgWkwXhQe0XBNNnrrkn9yI_z7hEaNsZRoCrvEVfbXF6uCsSU2XjFT2_KabowIZRSJKl9F05a-AfsN6yKN-e4LZSoiehUhDmwIG_2l/s320/IMG-20220407-WA0019.jpg)
सोनभद्र - बलिया के पत्रकारों को जल्द से जल्द रिहा किया जाये_ विवेक
(संवाददाता - सुभाष पांडेय)
सोनभद्र _ प्रदेश में बढ़ते पत्रकार उत्पीड़न के साथ साथ पत्रकारों के ऊपर लग रहे फर्जी मुकदमे को लेकर आज सोनभद्र में पूर्वांचल मीडिया क्लब व मीडिया फोरम ऑफ़ इण्डिया न्यास के तत्वावधान में तहसील घोरावल के उपजिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश राज्यपाल भवन, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौपा गया।ज्ञापन सौंपते हुए पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे ने बलिया जनपद में परीक्षा प्रश्न पत्र मामले में जिन तीन पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उसे निरस्त कराने और उन्हें जेल से मुक्त कराने की अविलंब कार्रवाई की जाए। साथ ही बलिया प्रशासन द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न की घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच करा कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।इस मौके पर पूर्वाचल मीडिया क्लब अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय,आलोक पति तिवारी, मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार मानव, रोहित कुमार त्रिपाठी, अमरेश चन्द्र, अनुराग पाण्डेय, आशुतोष कुमार सिंह, राम अनुजधर दिर्वेदी, जय सिंह, प्रियांशु कुमार, जनरंजन दिर्वेदी आदि पत्रकार उपस्थित थे।
0 Response to "सोनभद्र - बलिया के पत्रकारों को जल्द से जल्द रिहा किया जाये_ विवेक"
Post a Comment