सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

(संवाददाता सुभाष पांडेय)

सोनभद्र - राबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित विधानसभा कार्यालय के प्रांगण में आज भारतीय जनता पार्टी का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश के भवनाथपुर  विधायक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री झारखण्ड भानूप्रताप शाही मौजूद रहे। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि भानू प्रताप शाही भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे राबर्ट्सगंज विधानसभा प्रत्याशी भूपेश चौबे विधानसभा प्रभारी बालेन्दुमणी त्रिपाठी जी ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि भानूप्रताप शाही ने भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे को सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि कोन क्षेत्र का बागेसोती गांव आजादी के बाद से सड़क और पुल के लिए तरस रहा था उसका समाधान सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। 

मिर्जापुर मंडल में सबसे अधिक कार्य किसी विधायक ने किया तो वह भूपेश ने किया। भाजपा के शासन में गुंडे माफिया जेल में हैं। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास देख कर विपक्ष की नीद हराम है ऐसे में वह सिर्फ दुष्प्रचार के शिवा और कुछ नहीं कर सकते। 2017 की तरह भारी बहुमत से 2022 का चुनाव भी भूपेश चौबे को जनता जिताएगी। राबर्ट्सगंज विधानसभा के विधायक/प्रत्याशी भूपेश चौबे ने सम्मेलन में आये सभी त्रिदेव कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मांगा और कहा कि जिस तरह से 2017 के चुनाव में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया उसी तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद मिले जिससे राबर्ट्सगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अपने त्रिदेव कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि वे अपने बूथ पूर पूरी ताकत के साथ बचे 11 दिन का समय देकर काम करें आपसभी कार्यकर्ता बूथ जीतों चुनाव जीतो अभियान को आगे बढाये निश्चित रुप से हम सबकी जीत सुनिश्चित होगी। सम्मेलन में मुख्यरुप से विधानसभा प्रभारी बालेन्दुमणी त्रिपाठी,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश मिश्रा, अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल,निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित बिन्द, अरुण प्रताप सिंह, अजीत रावत, गोविन्द यादव, अमरेश चेरो, अमरेश पटेल, विकास मित्तल, रविन्द्र केशरी,आलोक सिंह, महेश खरवार, बल्लू केशरी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी त्रिदेव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न"

Post a Comment