सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र - 'लड़की हूं लड़ सकती हूं" कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

सोनभद्र - 'लड़की हूं लड़ सकती हूं" कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

(संवाददाता - सुभाष पांडेय) 

सोनभद्र -  काँग्रेस पार्टी की 400 घोरावल विधानसभा प्रत्याशी  विदेश्वरी सिंह राठौर के नेतृत्व में "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ " थीम पर घोरावल नगर में मुक्खा मोड़ से खुटहाँ पेट्रोल पंप तक 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों आदिवासी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस यात्रा के दौरान जनता का उत्साह देखने को मिला,यह यात्रा क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा विदेश्वरी सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने ख़ुद भी बाहर निकलने के लिए चुनाव लड़ने के लिए रूढ़िवादी वर्जनाओं को तोड़ा है। 

इसलिए वे समाज के सभी वर्ग की महिलाओं से आवाहन करती हैं कि वे भी आगे बढ़कर एक महिला को वोट देकर उसे मज़बूत करें क्योंकि महिला मज़बूत होगी तो समाज मज़बूत होगा। उन्होंने स्वास्थ्य ,शिक्षा, बिजली, पानी ,सड़क समेत आदि विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी और कहा कि घोरावल में विश्विद्यालय और अस्पताल की सख़्त ज़रूरत है।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, महासचिव राजबली पांडेय, विधानसभा कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार दूबे(आशु) ,प्रत्याशी प्रतिनिधि अभिषेक त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष सभासद हनीफ खान, नसीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लूराम पांडेय ,उपाध्यक्ष विमला देवी मौर्य,श्रीकांत मिश्रा, अंशु मद्धेशिया, पंकज,संजय पटेल, आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

0 Response to "सोनभद्र - 'लड़की हूं लड़ सकती हूं" कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा "

Post a Comment