सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र - मंडल महामंत्री हमले मामले में दो गिरफ्तार,6 नामजद सहित 4 अज्ञात पर मामला दर्ज

सोनभद्र - मंडल महामंत्री हमले मामले में दो गिरफ्तार,6 नामजद सहित 4 अज्ञात पर मामला दर्ज


- पुलिस ने 6 नामजद सहित 4 अज्ञात पर लगभग आधा दर्जन धाराओं में दर्ज किया था मामला दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के म्योरपुर तिराहे पर मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे भाजपा दुद्धी के मंडल महामंत्री प्रेम नारायण उर्फ़ मोनू सिंह पर 8-10 लोगों ने गोलबंद होकर जानलेवा हमला किया था। घटना के पीछे पेट्रोल पंप पर तकनीकी खराबी होने के कारण पेट्रोल न मिलने पर स्थानीय बसपा नेता के पुत्र और भाजपा नेता के बीच हुई बहस का कारण बताया जाता है। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विनोद कुमार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह वादी की तहरीर पर माइकल पुत्र राजेश धुसिया, संजीव पुत्र राजेश धुसिया, अभिमन्यु पुत्र जमुना घसिया, जितेंद्र पुत्र अज्ञात, रजनीश पुत्र नन्दलाल, राजेश धुसिया तथा चार अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 308, 323, 504, 506, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार की रात एक बजे मामले में नामजद बसपा नेता राजेश घुसिया के पुत्र माइकल व उसके भाई जमुना घसिया के लड़के अभिमन्यु को गस्त पर निकली पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को वैधानिक कार्यवाई व स्थानीय सीएचसी में मेडिकल कराने के उपरांत सक्षम न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसआई विमलेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ शामिल रहे। उधर भाजपा दुद्धी के मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है।


0 Response to "सोनभद्र - मंडल महामंत्री हमले मामले में दो गिरफ्तार,6 नामजद सहित 4 अज्ञात पर मामला दर्ज "

Post a Comment