सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
आत्महत्या मामले मे  फरार नामजद चार आरोपियो को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आत्महत्या मामले मे फरार नामजद चार आरोपियो को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आत्महत्या मामले मे  फरार नामजद चार आरोपियो को


अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार     

आत्महत्या मामले मे  फरार नामजद चार आरोपियो को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार     

                          अनपरा सोनभद्र l  स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी मोड़ निवासी एक युवक के आत्महत्या के मामले मे नामजद चार फरार फरार आरोपियो को अनपरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया l                                                                    बताते चले कि विगत दिनों काशी मोड़ निवासी 28 वर्षीय संजीव चौरसिया पुत्र राम ध्यान चौरसिया को कुछ लोगों ने शिव मंदिर अनपरा कालोनी के पास किसी बात को लेकर जमकर मारा पीटा था संजीव चौरसिया की शिकायत पर पुलिस ने शशिकान्त द्विवेदी पुत्र हरिशंकर द्विवेदी निवासी ग्राम कोइलारी थाना माण्डा जनपद प्रयागराज हालपता रेलवे स्टेशन रोड औडी थाना अनपरा, हरिगोविन्द तिवारी उर्फ टिहू तिवारी पुत्र स्व० प्रेमसागर तिवारी निवासी बृजमनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हालपता रेलवे स्टेशन रोड औड़ी . अभिषेक मिश्रा पुत्र विवेकानन्द मिश्रा निवासी सुभाषनगर औड़ी थाना अनपरा,आदिल कुरैशी पुत्र शहजादे कुरैशी सुभाषनगर औड़ी सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ़ मारपीट सहित गाली गलौज का मामला दर्ज कराया था l घटना के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपियो का शांति भंग में चालान कर दिया था l आराेप है कि आरोपी जमानत  पर छुटने के बाद पीड़ित संजीव चौरसिया व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगे जिससे क्षुब्ध होकर संजीव ने अपने आवास में फांसी लगा लिया और सुसाइड नोट मे चार नामजद सहित आठ लोगों को अपने मौत का ज़िम्मेदार ठहराया है जिससे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है l अनपरा कोतवाल शेषपाल ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर शुक्रवार की सुबह मिर्चाधुरी मोड औडी से शशिकान्त द्विवेदी पुत्र हरिशंकर द्विवेदी निवासी ग्राम कोइलारी थाना माण्डा जनपद प्रयागराज हालपता रेलवे स्टेशन रोड औडी थाना अनपरा, हरिगोविन्द तिवारी उर्फ टिहू तिवारी पुत्र स्व० प्रेमसागर तिवारी निवासी बृजमनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हालपता रेलवे स्टेशन रोड औड़ी . अभिषेक मिश्रा पुत्र विवेकानन्द मिश्रा निवासी सुभाषनगर औड़ी थाना अनपरा,आदिल कुरैशी पुत्र शहजादे कुरैशी सुभाषनगर औड़ी को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । उन्होंने कहा कि विवेचना के आधार पर  आगे की कारवाई की जायेगीl

0 Response to "आत्महत्या मामले मे फरार नामजद चार आरोपियो को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार "

Post a Comment