सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
फोरलेन सड़क पार्किंग में तब्दील , यातायात नियमों का उड़ाया जा रहा माखौल

फोरलेन सड़क पार्किंग में तब्दील , यातायात नियमों का उड़ाया जा रहा माखौल

 फोरलेन सड़क पार्किंग में तब्दील , यातायात नियमों का उड़ाया जा रहा माखौल     


                                                          यातायात पुलिस की मौन स्वीकृति से आए दिन सड़क पर  घटित हो रही  दुर्घटनाएं                                             अनपरा सोनभद्र l उत्तर प्रदेश में एक ऐसा जिला है जहा यातायात नियमों का खुलेआम माखौल उड़ाया जाता है हा हम बात कर रहें है सोनभद्र के ऊर्जांचल की जहा लगभग 200 करोड़ की लागत से बने 18 किमी के फोरलेन सड़क को पार्किंग बना दिया गया है l  यातायात पुलिस की मौन स्वीकृति से आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं घटित हो रही है l                                  ऊर्जांचल नागरिक मंच के सदस्यों ने  जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कोयला परिवहन करने वाले ट्रेलर हाइवा व विशालकाय मशीनों को सड़क पर खड़ा कर यातायात नियमों का जहा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है वहीं यातायात पुलिस हाथ पर हाथ धरकर तमाशा देख रही है l दीपक सिन्हा, आशीष वर्मा, विनोद गुप्ता अंगिरा प्रसाद, इम्तियाज शेख, दीपक मिश्रा, शशि पांडेय, मुकेश गोयल आदि का कहना है कि जब से सड़क फोरलेन हुई है तब से ट्रेलर मालिको के लिए फ्री का पार्किंग मिल गईं है जो डिबूलगंज से लेकर शक्तिनगर तक सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़ा कर दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैंl  लंबे समय से नागरिकों द्वारा सड़क से वाहनों को हटाने की मांग की जा रही है पर ज़िम्मेदार उदासीन रवैया अपनाए हुऐ हैं l इस संबंध में जनपद के यातायात प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा l पिपरी के क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा का कहना है कि सम्बन्धित अधिकारियों से बातचीत कर सड़क से वाहनो को हटवाया जायेगा l

0 Response to "फोरलेन सड़क पार्किंग में तब्दील , यातायात नियमों का उड़ाया जा रहा माखौल "

Post a Comment