सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
ऊर्जांचल नागरिक मंच ने अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रस्टाचार  के खिलाफ़ खोला मोर्चा

ऊर्जांचल नागरिक मंच ने अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ़ खोला मोर्चा


 ऊर्जांचल नागरिक मंच ने अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रस्टाचार  के खिलाफ़ खोला मोर्चा     


 
                      अनपरा सोनभद्र l  अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित गांधी उपवन में रविवार को ऊर्जांचल नागरिक मंच द्वारा एक बैठक कर अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रस्टाचार और स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए  नगर पंचायत को चारागाह समझने वाले जन प्रतिनिधि, अधिकारी और सविदाकारो को चेताया l                                                                    बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत  अनपरा में सरकारी धन की जमकर बंदरबाट चल रही है l निम्न गुणवत्ता के कार्यों की भरमार है l जनता की शिकायतों को नगर पंचायत के ज़िम्मेदार सुनना नही चाहते हैं l आलम यह है कि एक तरफ़ से सड़क बन रही है तो दूसरी तरफ से उखड़ने लग रही है l नालियों के जाम होने के कारण हल्की सी बरसात में जगह जगह जलजमाव हो जा रहा है घरों में नालियों का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है l संक्रामक रोगों की भरमार है परंतु ना ही कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है और ना ही दवाओं का छिड़काव हो रहा हैl  महंगी महंगी मशीनें जंग खा रही है l इस दौरान ऊर्जांचल नागरिक मंच के विस्तार के लिए हर वार्ड से दस महिला पुरुष को जोडे जायेगे जो समस्याओं को उजागर करते हुए उसके निस्तारण  सहित 15 दिन बाद अगली बैठक में नगर पंचायत का घेराव और अभी तक के विकास कार्यों का लेखा जोखा सार्वजनिक करने की मांग रखेंगे l बैठक में जिला सविदा श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल व निलाय फाउडेशन के पदाधिकारी सुनील पटवा ने ऊर्जांचल नागरिक मंच को अपना समर्थन दिया l इस अवसर पर पंकज मिश्रा, दीपक सिंह, दारोगा यादव, जगदीश साहनी, विनोद गुप्ता, बबलू श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश दूबे, वी के सिंह, मोहम्मद फुलील, अंगिरा प्रसाद, शशि पांडेय, मुकेश गोयल,  इम्तियाज शेख, उपेंद्र सिंह, विकास जयसवाल,सभासद जॉनी, रंजन सहित दर्जनों लोग मौजुद रहे l

0 Response to "ऊर्जांचल नागरिक मंच ने अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ़ खोला मोर्चा "

Post a Comment