सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज को मिली म्योरपुर की कमान, लोगों ने दी भावभीनी विदाई, उनसे जुड़े संस्मरण किए साझा

प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज को मिली म्योरपुर की कमान, लोगों ने दी भावभीनी विदाई, उनसे जुड़े संस्मरण किए साझा


प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज को मिली म्योरपुर की कमान, लोगों ने दी भावभीनी विदाई, उनसे जुड़े संस्मरण किए साझा   


                                                                 
सोनभद्र। बेहद कम समय में लोगों के बीच अपनी अच्छी पैठ बनाने वाले प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज मनोज कुमार सिंह का प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर के लिए स्थानांतरण हो गया है। उनकी जगह प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर लक्ष्मण पर्वत राबटर्सगंज कोतवाली की कमान संभालेंगे। शनिवार की शाम प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राबटर्सगंज में कम समय व्यतीत करने के बावजूद यहां के लोगों ने उन्हें जो स्नेह प्रदान किया, उसे वह सदैव याद रखेंगे।

कहा कि नई जिम्मेदारी का भी उनके द्वारा बखूबी निर्वहन किया जाएगा। बता दें कि राबटर्सगंज में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर माहौल बिगाड़ने की हुई कोशिश हो या कोई और मामला। मनोज सिंह की तरफ लिए गए सूझबूझ भरे निर्णय और राबटर्सगंज कोतवाली में फरियाद लेकर आने वालों के समस्या और शिकायतों के निदान के लिए दिखाई जाती तत्परता ने कम समय में ही उन्हें यहां काफी लोकप्रिय बना दिया था। यहीं कारण था कि शनिवार को जेसे ही लोगों को उनके स्थानांतरण की खबर लगी, वैसे ही वह उनसे मुलाकात करने पहुंच गए। शाम को भावभीनी विदाई देकर सभी ने उनकी कार्यशैली से जुड़े संस्मरणों को साझा किया और आगे भी वह बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। स्टाफ के लोगों ने भी उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

0 Response to "प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज को मिली म्योरपुर की कमान, लोगों ने दी भावभीनी विदाई, उनसे जुड़े संस्मरण किए साझा "

Post a Comment