सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 इश्क का खौफनाक अंजाम! पहले प्यार फिर तकरार, फिर हत्या।

इश्क का खौफनाक अंजाम! पहले प्यार फिर तकरार, फिर हत्या।

 इश्क का खौफनाक अंजाम! पहले प्यार फिर तकरार, फिर हत्या।             


                                                      अनपरा सोनभद्र l जनपद सोनभद्र के कुलडोमरी निवासी एक युवती को प्यार करना इतना महंगा पड़ा कि प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबुलगंज के मनरहवा टोला निवासी  23 वर्षीय गीता कुमारी पुत्री रामधन को                                   पिपरी निवासी उमेश जायसवाल पुत्र पन्ना लाल जायसवाल से प्यार हो गया प्यार देखते देखते परवान भी चढ़ गया पर जब गीता उमेश से शादी की बात करती तो उमेश टाल जाता था l अनपरा कोतवाल शेषनाथ पाल ने बताया कि दोनो लगभग पांच वर्षो से एक दूसरे को समय दे रहे थे l घटना के दिन शादी को लेकर दोनों मे तकरार हुआ और गीता अपनी सहेली के घर चली गई जहा पीछे पीछे उमेश भी पहुंच गया और गीता को मनाकर  बासकटहवा करहिया पहाड़ी पर ले गया जहा उमेश ने उसे जाति के बंधन का हवाला देते हुए शादी  करने से मना कर दिया जिस पर गीता आग बबूला होकर अपने रिश्ते को सभी को बताने की धमकी देने लगी दोनो मे तकरार इतना बढ़ा कि उमेश ने गीता का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई l गीता के भाई राजेश खरवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उमेश जायसवाल को गिरफतार कर जेल भेज दिया l बता कि घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एसवीर सिंह व डीआई मिर्जापुर आर पी सिंह कमान संभाल रखे थे l उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अनपरा पुलिस को सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के आदेश दिए थे l

0 Response to " इश्क का खौफनाक अंजाम! पहले प्यार फिर तकरार, फिर हत्या। "

Post a Comment