सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
त्रिदिवसीय कार्यशाला मे  डीएवी के  अध्यापक/ अध्यापिकाओं ने साझा किये  अनुभव और विचार

त्रिदिवसीय कार्यशाला मे डीएवी के अध्यापक/ अध्यापिकाओं ने साझा किये अनुभव और विचार

 त्रिदिवसीय कार्यशाला मे  डीएवी के  अध्यापक/ अध्यापिकाओं ने साझा किये  अनुभव और विचार     


         
                                                                        अनपरा सोनभद्र l   अनपरा कालोनी स्थित डीएवी स्कूल में शिक्षकों/शिक्षिकाओं के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ डीएवी एलएमसी के चेयरमैन  उमेश कुमार पाण्डेय ( अधिशासी अभियंता) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर को डीएवी यूपी जोन (डी) की सहायक क्षेत्र निदेशक माननीय  ए के सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का आयोजन अंग्रेजी और विज्ञान

विषय के अध्यापक/अध्यापिकाओं के लिए किया गया था जिसमें विभिन्न डीएवी स्कूलों के  76 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का प्रयोजन शिक्षकों में शिक्षण कौशल का विकास करना था  जिससे छात्र/ छात्राओं में क्षमता आधारित अधिगम को प्रोत्साहित कर सकें। साथ ही 21 वीं सदी की सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित शिक्षण को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक नई दिशा प्रदान कर सकें।  उपस्थित अध्यापक/ अध्यापिकाओं ने एक दूसरे से अपने अनुभव और विचार साझा किए और अध्यापन के क्लिष्ट बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। विषय विशेषज्ञों द्वारा उनकी शंकाओं का निवारण किया गया। मंगलवार को कार्यशाला के  समापन समारोह में सम्मिलित शिक्षको को संबोधित करते हुए सहायक क्षेत्राधिकारी  ए के सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक/शिक्षिका इस त्रिदिवसीय कार्यशाला से लाभान्वित हुए होंगे और वे कार्यशाला से अर्जित ज्ञान एवं सीखे हुए कौशल को कक्षा शिक्षण में परिणत करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थियों को इससे अपने भविष्य निर्माण में सहायता अवश्य मिलेगी। उन्होंने चेयर मैन के योगदान की सराहना की एवं डीएवी स्कूलों के उपस्थित प्रधानाचार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में हमारी संस्था समाज और राष्ट्र के उत्तम निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ ०आशुतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों को  मानसिक रूप में शक्तिशाली और दृढ़ निश्चयी बनने का आह्वान किया जिससे राष्ट्र उन्नति के शिखर पर पहुंच सकें।

0 Response to "त्रिदिवसीय कार्यशाला मे डीएवी के अध्यापक/ अध्यापिकाओं ने साझा किये अनुभव और विचार "

Post a Comment