सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का माखौल उड़ा रहा है नगर पंचायत अनपरा

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का माखौल उड़ा रहा है नगर पंचायत अनपरा


  स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का माखौल उड़ा रहा है नगर पंचायत अनपरा  


   
                                                                                   अनपरा सोनभद्र l प्रदेश के सबसे  बड़े नगर पंचायत अनपरा मे साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही वही बरसात के मौसम मे सड़को पर फैली गंदगी जहाँ स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान का माखौल उड़ा रही है वही गंदगी से क्षेत्र मे संक्रमण भी फैल रहा है l                                             अनपरा नगर पंचायत के बल्लभ नगर, भगत नगर, इंद्रा नगर, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, राम नगर, अम्बेडकर नगर, विवेकानंद नगर, लक्ष्मण नगर,भरत नगर, सुभास नगर, मालवीया नगर, अटल नगर तिलक नगर, गणेश नगर, नेहरू नगर, टैगोर नगर, आजाद नगर, गाँधी नगर, श्यामा नगर, बोस नगर सहित 21वार्डो का हाल बरसात मे बद से बदतर हो गया है l साफ सफाई के आभाव मे नालिया जहाँ जाम है वही जिन नालियों की साफ सफाई कराई भी गई है उनका कूड़ा नहीं उठाने से पुनः कूड़ा नालियों और सड़को पर फैल गया है जिससे साफ सफाई पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है l सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र गुप्ता, सभासद सुमित सोनी, प्रथम श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा आदि का कहना है कि साफ सफाई कागजो तक ही सीमित है l साफ सफाई के नाम पर नगर पंचायत मे लूट मची हैl जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से जहाँ  मुँह चुरा रहे है l वही संक्रामक रोगों से सैकड़ो लोग बीमार हो गए है l   इस सम्बन्ध मे अनपरा नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ऋचा यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया l


0 Response to "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का माखौल उड़ा रहा है नगर पंचायत अनपरा "

Post a Comment