सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
यूकेलिप्टस का विशालकाय वृक्ष एंबुलेंस पर गिरा,बाल-बाल बचे चालक व सहचालक

यूकेलिप्टस का विशालकाय वृक्ष एंबुलेंस पर गिरा,बाल-बाल बचे चालक व सहचालक

 यूकेलिप्टस का विशालकाय वृक्ष एंबुलेंस पर गिरा,बाल-बाल बचे चालक व सहचालक   



 
                                                      म्योरपुर l बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय के समीप रविवार की शाम जिला अस्पताल से मरीज छोड़कर वापस आ रही एंबुलेंस पर विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ गिर पड़ा जिससे एंबुलेंस के सामने का सीसा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि की हादसे में एंबुलेंस के चालक व सहचालक बाल-बाल बच गये।बताया गया कि ब्लाक मुख्यालय के अंदर विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ काटा जा रहा था तभी राबर्ट्सगंज से आ रही एंबुलेंस पर गिर पड़ा।हादसे के बाद पेड़ काटने वाले श्रमिक मौके से फरार हो गए।इस दौरान सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर से वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ देर बाद आनन-फानन में पेड़ को सड़क से हटाया गया तब जाकर वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन शुरू हो सका। यूकेलिप्टस का पेड़ किसके आदेश पर काटा जा रहा था और क्यों ये जांच का विषय है।इस हादसे से जिम्मेदार लोगों की लापरवाही साफ झलक रही है। बहरहाल एक बहुत बड़ा हादसा होते होते टल गया।

0 Response to "यूकेलिप्टस का विशालकाय वृक्ष एंबुलेंस पर गिरा,बाल-बाल बचे चालक व सहचालक "

Post a Comment