सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 जमीनी विवाद में चटकी लाठियां,नौ घायल

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां,नौ घायल


 जमीनी विवाद में चटकी लाठियां,नौ घायल


म्योरपुर सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के परनी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं जिसमें दोनों पक्षों से अमरजीत (60) पुत्र सोबरन, राजेंद्र (45) पुत्र सोबरन, संजय (30) पुत्र अमरजीत, लैला (25) पत्नी संजय,सावित्री देवी (55) पत्नी अमरजीत, संतोष (18) पुत्र अमरजीत, अंजू पत्नी राजेंदर (40), सिद्धनाथ (40) पुत्र रामकिशुन, सिकंदर (21) पुत्र राम लखन घायल हो गए।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।घायलों में संजय व सावित्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

0 Response to " जमीनी विवाद में चटकी लाठियां,नौ घायल"

Post a Comment