सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस  प्रशासन का करे सहयोग

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का करे सहयोग

 कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस  प्रशासन का करे सहयोग                           


                                                                      अनपरा/सोनभद्र ईद मिलादुन्नबी को लेकर अनपरा थाने  में पिपरी के क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक  आयोजित की गई।   क्षेत्र में संचालित मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग में प्रदीप सिंह चंदेल ने त्योहार की विस्तृत रूपरेखा व निकलने वाले जुलूस के रूट की जानकारी लिया। उन्होंने त्यौहार मनाने के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत कराते हुए नियमों का पालन करने व 12वीं रबीव्वल के त्यौहार को सादगी व शांतिपूर्वक मनाने हेतु निर्देशित किया। अनपरा एसएचओ भैया एसपी सिंह ने किसी भी सूचना अथवा जानकारी को पुलिस से साझा करने तथा किसी भी अफवाहों या झूठी खबरों पर यकीन न करने, कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील किया गया।


इस अवसर पर अनपरा अपराध शाखा निरीक्षक अंजनी राय,रेनुसागर चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह,शहजाद अली,मुहम्मद अयूब,गुड्डु उपाध्याय,प्रमोद शुक्ला,कृष्णा सिंह,रवि कंग सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to " कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का करे सहयोग "

Post a Comment