सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
बीजीआर कंपनी के चालक ने कंपनी के अधिकारियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

बीजीआर कंपनी के चालक ने कंपनी के अधिकारियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

   बीजीआर कंपनी के चालक ने कंपनी के अधिकारियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप 



     
               अनपरा सोनभद्र। एनसीएल बीना परियोजना में ओवर वार्डेन का कार्य कर रही बीजीआर कंपनी के चालक ने कंपनी के अधिकारियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप साथी कर्मचारियों ने कार्य किया ठप। बीजीआर कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार ने कंपनी के एच आर सहित अन्य अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार को वह कार्यालय में अपना लाइसेंस लेने गया था जहा धीरज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों ने उसके साथ दुर्व्यवाहर करते हुए गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होते ही साथी कर्मचारियों ने कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य को ठप कर दिया। मजदूरों का आरोप है की खदान में नियमो को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन आए दिन मजदूरों के साथ गाली गलौज व मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।  समाचार लिखे जाने तक बीना चौकी प्रभारी शशि भूषण यादव मजदूरों को समझने बुझाने में जुटे हुए है। शक्तिनगर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है वार्ता जारी है।

0 Response to "बीजीआर कंपनी के चालक ने कंपनी के अधिकारियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप "

Post a Comment