सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
    रेनुसागर पुलिस की अवैध शराब कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

रेनुसागर पुलिस की अवैध शराब कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप


      रेनुसागर पुलिस की अवैध शराब कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप                                                                                 अनपरा सोनभद। रेनुसागर पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब कराबारियो पर अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है ।                    बताते चले की रेणुसागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह पिपरी के क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के दिशा निर्देशन में  कच्ची शराब बनाने वाले अवैध कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दिए है। सोमवार की साय  उ.नि.चन्द्र भान सिंह व उनकी टीम ने  मुखबिर की सुचना पर  40 लीटर अवैध शराब के साथ  राममोहन जायसवाल उर्फ संजय निवासी वार्ड नम्बर 13 रेनूसागर शिव मंदिर थाना अनपरा सोनभद्र को धर दबोचा। विदित हो कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।  रेणुसागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी के घर  से पूर्व में भी 160 ली अवैध शराब जब्त की गई थी।उन्होंने बताया अभियुक्त आदतन हो गया है जिस पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to " रेनुसागर पुलिस की अवैध शराब कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप "

Post a Comment