सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
बाणसागर बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सोन नदी का जल स्तर बढ़ने से आसपास के लोगो की धुकधुकी बढ़ी

बाणसागर बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सोन नदी का जल स्तर बढ़ने से आसपास के लोगो की धुकधुकी बढ़ी

 बाणसागर बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सोन नदी का जल स्तर बढ़ने से आसपास के लोगो की धुकधुकी बढ़ी   


   
                       सोनभद्र। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोन नदी पर मौजूद बाणसागर बांध से लगभग दो दिनों में 40 हजार क्यूसेक  पानी छोड़े जाने से सोन नदी के  जल स्तर में भारी वृद्धि से सोन नदी के आसपास रहने वालो की धुकधुकी बढ़ गई है।

बताते चले कि 10 व 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में काफी बारिश हुयी थी। खासकर 10 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 3347 फीसद ज्यादा बारिश हुयी । इस दौरान बाणसागर के लिए जल संग्रहण करने वाले अनूपपुर,डिंडोरी,जबलपुर,कटनी,मंडला,सतना एवं शहडोल जैसे जनपदों में 280 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुयी। बारिश के कारण बाणसागर से 11 अक्टूबर को 23190 क्यूसेक और 12 अक्टूबर को 14423 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यही पानी सोनभद्र में पहुँचने के साथ चोपन में सोन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने से अगोरी में बालू खनन का कार्य प्रभावित हो गया है।  मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि अभी बाणसागर जलाशय में पानी की आवक जारी है। बताया कि जल विद्युत इकाइयों के चलने से सोन नदी में पानी आना जारी रहेगा।फिलहाल बाणसागर के खुले फाटक बंद कर दिए गए हैं लेकिन गुरुवार को तकनीकी कारणों से पुनः फाटक खोले गए थे। बीते 28 सितंबर को ही बाणसागर पूर्ण जलाशय स्तर(एफआरएल) 341.64 मीटर पहुँच गया था। उसी दिन बाणसागर के तीन फाटक खोल दिए गए थे। 13 अक्टूबर शाम को भी बाणसागर का जलस्तर 341.64 मीटर पर स्थिर रखा जा रहा है। बाणसागर से आ रहे पानी के कारण मध्य प्रदेश के रीवा,सीधी एवं सिंगरौली के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र,बिहार के रोहतास सहित सोन नदी के कई तटवर्ती जनपदों में पुनः सतर्कता की स्थिति पैदा हो गयी है। हालाकि पानी बढ़ने से बालू खनन का कार्य प्रभावित होने के साथ ही साथ सोन नदी के किनारे बसे लोगो की धुकधुकी बढ़ गई है।

0 Response to "बाणसागर बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सोन नदी का जल स्तर बढ़ने से आसपास के लोगो की धुकधुकी बढ़ी "

Post a Comment