सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
  दो पिक‌अप, 14 गोवंश और 4 गोवंश तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

दो पिक‌अप, 14 गोवंश और 4 गोवंश तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

     दो पिक‌अप, 14 गोवंश और 4 गोवंश तस्करों को


पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार
       

                                                          रामगढ़ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  सोनभद्र  द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहें अभियान के तहत एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में  पन्नूगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात दो पिक‌अप पर 14 गोवंश और 4 गोवंश तस्करों को किया गिरफ्तार दो फरार रात में लगभग 1 बजे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि नौगढ़ की तरफ से दो पिक‌अप वाहन आ रहे हैं जो पशु तस्करों के है पुलिस ने शिवपुर गेट के पास घेराबंदी कर वाहन के आने का इंतजार करने लगे इसी बीच दूर से आ रही  पिक अप  को पुलिस ने रोका तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम मिटुं पुत्र नकचू सेठ रमेश पुत्र काशी और इंद्रजीत पुत्र सुदर्शन सभी निवासी दिघार थाना अधौरा कैमूर बिहार और एक ने मेहक पुत्र सुकर मुसहर निवासी खलियारी थाना रायपुर बताया पकड़े गए तस्करों ने फरार हुए का नाम विजय सिंह खरवार निवासी मरसानी चैनपुर व मनीष कुमार पुत्र कमला प्रसाद निवासी दिघार थाना अधौरा बताया पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अशीष सिंह आत्माराम यादव,हेड कांस्टेबल अनिलेश सिंह रामजीत बिंद,भूपेंद्र पांडे तारकेश्वर सिंह, हरिकेश कुमार विकास यादव आदि थे

0 Response to " दो पिक‌अप, 14 गोवंश और 4 गोवंश तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार "

Post a Comment