सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र- युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

म्योरपुर। गुरुवार को म्योरपुर पुलिस ने बीते मंगलवार की रात कुदरी गांव में हुई युवक की हत्या के तीन आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद अगरिया पुत्र जगत अगरिया, रामसूरत अगरिया पुत्र जगन अगरिया निवासी कुदरी व हरदेव पुत्र शिवभजन निवासी डूभा को कुदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।बता दें कि बीते बुधवार की सुबह कुदरी गांव में पलाश के पेड़ पर नग्नावस्था में एक युवक का शव लटकता हुआ मिला था जिसकी पहचान नौडीहा निवासी इंद्रदेव गोड़ पुत्र धन सिंह के रुप में हुई थी।मृतक के पिता ने तीन लोगों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए म्योरपुर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर मिलते ही पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार पांडे, उप निरीक्षक तेरसू सिंह यादव, उप निरीक्षक कविंद्र सिंह यादव,हेड कांस्टेबल अहमद अली खान, कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद एहसान खान, कांस्टेबल पंकज कुमार, महिला कांस्टेबल अर्चना वर्मा, महिला कांस्टेबल आलोप रानी आदि शामिल रहे।पुलिस ने  हत्या में प्रयोग बांस की फट्टी व खुटा बांस का बरामद किया है।

0 Response to "सोनभद्र- युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार"

Post a Comment