सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- महिला ने फंदे से लटककर दी जान

सोनभद्र- महिला ने फंदे से लटककर दी जान

कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई में शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक महिला ने अपने ही घर के अंदर बडेर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई घटना की खबर मिलते ही मौके पर तत्काल कोन पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आगे की कारवाई में जुटे।थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया की शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे खबर मिली की निगाई निवासी उजागिर कन्नौजिया की 25 वर्षीय पुत्री सोनी ने अपने ही घर में फांसी लगा ली है सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया साथ ही आवश्यक अग्रिम कारवाई की जा रही है वही महिला ने फांसी किन कारणों से लगाई है अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है जानकारी के अनुसार मृतक महिला की शादी लगभग तीन माह पूर्व विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में हुई थी जो इन दिनों अपने मायके निगाई में ही थी।


0 Response to "सोनभद्र- महिला ने फंदे से लटककर दी जान"

Post a Comment