सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा अनपरा मंडल द्वारा विशाल बाइक जुलूस यात्रा निकाली गई

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा अनपरा मंडल द्वारा विशाल बाइक जुलूस यात्रा निकाली गई

अनपरा/सोनभद्र - भारतीय जनता पार्टी अनपरा मंडल में शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के निमित्त चल रहे कार्यक्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जुलूस के साथ अनपरा बाजार से डीबुलगंज तक तिरंगा यात्रा निकाला गया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शक्ति नगर विकास प्राधिकरण साडा के नामित सदस्य के सी जैन जी, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के निदेशक जगदीश वैसवार,मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिषेक विश्वकर्मा के द्वारा तिरंगा दिखाकर तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभाशंकर मिश्रा,अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार,जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला,भाजपा मंडल के महामंत्री प्रमोद शुक्ला,अनपरा मंडल पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव,मोर्चा के जिला मंत्री अतुल पांडे,युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार चौरसिया,रवि जीत सिंह कंग,राजेश गुप्ता,युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कुंदन जयसवाल,विक्की दुबे,मंडल मंत्री सुमित सोनी,राम नरेश यादव,प्रथम श्रीवास्तव,ईशु जायसवाल,मुकुल सिंह चौहान, कृष्णा सिंह,राकेश वैसवार,महेंद्र शर्मा,आनंद दिक्षित,विवेक सिंह इत्यादि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे !


0 Response to "हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा अनपरा मंडल द्वारा विशाल बाइक जुलूस यात्रा निकाली गई"

Post a Comment