सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
पति पत्नी के बीच मारपीट चाकू से हमला दोनों गंभीर,वाराणसी रेफर

पति पत्नी के बीच मारपीट चाकू से हमला दोनों गंभीर,वाराणसी रेफर

सिंगरौली- मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ स्थित एक निवास में दंपत्ति के बीच पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया जिसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल  पति पत्नी को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत  में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर  देख दोनों को वाराणसी  के लिए  रेफर कर दिया  । 

मिली जानकारी के अनुसार भूसा मोड़ निवासी बृजेश साहू का अपनी पत्नी प्रियंका साहू से झगड़ा हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया प्रियंका बृजेश की दूसरी पत्नी है। बृजेश ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी से शादी कर ली थी इसी मामले को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की देर रात विवाद इतना बढ़ गया की बात खून खराबे तक जा पहुंची। पहले बृजेश ने अपनी पत्नी को चाकू मारा फिर स्वयं को भी चाकू मार घायल कर दिया। चीख-पुकार मचने पर बाहर बैठे लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने दोनों घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय पहुंचाया,जहां से उन्हें नेहरू ले जाया गया। बताया जाता है कि चाकू के घाव काफी गहरे थे जिस कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया,जहां उनका इलाज जारी है।

0 Response to "पति पत्नी के बीच मारपीट चाकू से हमला दोनों गंभीर,वाराणसी रेफर"

Post a Comment