सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर वार कर खुद पर किया वार,दोनो की मौत

सोनभद्र- घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर वार कर खुद पर किया वार,दोनो की मौत

कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल के महुराव में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शीशे की बोतल तोड़कर पत्नी के पेट में घोंप दिया। फिर वही टुकड़ा अपने पेट में भी घोंप लिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण सकते में है। पुलिस ने पति-पत्नी का शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। महुराव निवासी सरदार उर्फ शारदा चेरो (35) मजदूरी करता था। काम की तलाश में उसे शनिवार को उड़ीसा जाना था। इससे पहले शुक्रवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ। मामला इस कदर बिगड़ा कि गुस्से में सरदार ने पास में रखी बोतल तोड़कर पत्नी फुलवा देवी (32) के पेट में घोंप दिया। उसे मौत के घाट उतारने के बाद उसी टूटे बोतल से अपने पेट में भी वार कर लहूलुहान कर लिया। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन में दंपती को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ओबरा क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पडताल में जुट गए।

0 Response to "सोनभद्र- घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर वार कर खुद पर किया वार,दोनो की मौत "

Post a Comment