सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

सोनभद्र- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जामपानी में सोमवार की सुबह महुआ के पेड़ पर गमछे के सहारे युवक का लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।मृतक की पहचान सुनील पुत्र  हरदेव 25 वर्ष निवासी जामपानी के रूप में हुई।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवक घर मे रात को सोते हुए कब बाहर निकला और कब फांसी लगा लिया किसी को पता नही चल सका।सुबह जब सब लोग सो कर उठे तो वह बिस्तर पर नही था तो घर वाले सोचे कि खुले में शौच के लिए गया होगा।किसी ने सुबह शव देखा तो घर वालो को घटना की सूचना दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि घर वाले घटना के कारणों की कोई जानकारी नही दे पा रहे है पड़ोसियो की माने तो वह पिछले वर्ष भी अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था और इलाज के बाद बच गया था। युवक तीन वर्ष पहले कही काम करने गया था।वही उसे चोट लगी थी और हाथ मे आपरेशन द्वारा राड डाला गया था तब से वह चिंतित रहता था।

0 Response to "सोनभद्र- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव"

Post a Comment