![सोनभद्र-1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार सोनभद्र-1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgRCeRIdRpompRW369Y5Z7vf_fdVVPOZvbkl1ygh40mATWWZKk4OOzj3m--W4-xh8BE6s9vGt5mffQuMHPHkrlc04hL7h2N2jb5d2YNtzhqCe4r5BM0LhO3y5iZT1mI7pIIa0YRxdgn_3DIOaJ5VyTkopB06qAWgJTRarWBduRolAglSVYAij4rKuXE/s320/FB_IMG_1649151183504.jpg)
सोनभद्र-1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेणुकूट/ पिपरी -पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.04.2022 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्ता मोराबी देवी पत्नी स्वर्गीय महेंद्र केवट हालपता- हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के पास रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, स्थाई पता- ग्राम अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.1 किग्रा गांजा बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता –
1- मोराबी देवी पत्नी स्वर्गीय महेंद्र केवट हालपता- हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के पास रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, स्थाई पता- ग्राम अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 आशीष पटेल चौकी प्रभारी रेनूकुट थाना पिपरी सोनभद्र ।
2- का0 प्रिकाशन सिंह चौकी रेनूकुट थाना पिपरी सोनभद्र ।
3- म0का0 प्रीतिका यादव थाना पिपरी सोनभद्र ।
0 Response to "सोनभद्र-1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार"
Post a Comment