![अपडेट"अनपरा- नदी में नहाने के दौरान लापता बच्चियों की खोजबीन में जुटी पुलिस अपडेट"अनपरा- नदी में नहाने के दौरान लापता बच्चियों की खोजबीन में जुटी पुलिस](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhl36qVIg1iES8_EJS6snhak3lHm_peDBSuD4ffs2xO967BOOg1QYyhCFAmjeySEWuETzBAIIwO3--t4bOoxWzgTIPn4vSsrkJoeqAcsOuVglozJWpNAwIOucOg39HE6_Hka_Xgke5VbeDSM9durAIOl11VbnWq6vwIBeuWJr1-yl7LYihvqsR-pcTr/s320/IMG_20220329_162920.jpg)
अपडेट"अनपरा- नदी में नहाने के दौरान लापता बच्चियों की खोजबीन में जुटी पुलिस
अनपरा/सोनभद्र -अनपरा कोतवाली अंतर्गत कुमारी खुशी गोड पुत्री सुखई निवासी डिबुलगंज रामलीला मैदान के पीछे वार्ड नंबर- 13 उम्र करीब 10 वर्ष, कुमारी सिमरन पुत्री अशोक पनिका निवासी रामलीला मैदान के पीछे वार्ड नंबर- 13 उम्र करीब 11 वर्ष अपने ही घर के पीछे समीप परियोजनाओं से जुड़े चैनल के नदी मे नहाते समय गहरा पानी व तेज बहाव होने के कारण लापता हो गई ! परिजनों द्वारा घटना की मामले की जानकारी अनपरा पुलिस को मिलते ही मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच काफी खोजने का प्रयास किया गया परंतु सफलता नहीं मिल सकी आगे भी खोजने का प्रयास जारी है !
0 Response to "अपडेट"अनपरा- नदी में नहाने के दौरान लापता बच्चियों की खोजबीन में जुटी पुलिस "
Post a Comment