सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट"सोनभद्र-घात लगाकर युवक को मारी गोली गम्भीर,जिला अस्पताल में भर्ती

अपडेट"सोनभद्र-घात लगाकर युवक को मारी गोली गम्भीर,जिला अस्पताल में भर्ती


खलियारी/सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव में रविवार की रात लगभग 1.30 बजे पहले से घात लगाए लोगों ने गोली मारी। गोली बाएं हाथ में लगी है। गम्भीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बतादें कि नन्दू यादव पुत्र चुल्हयी यादव 30 वर्ष निवासी कजियारी थाना मांची बिती रात लगभग 1.30 बजे पेशाब करने के लिए दरवाजा खोलकर बाहर निकल रहा था तभी उसके उपर ताबड़तोड़ तीन फायर किया गया।दो गोली अगल बगल से निकल गई लेकिन एक गोली बांई बांह में लग गयी। मौके पर गोली के दो खोखे भी मिले हैं।तत्काल 112 नम्बर पर फोन कर सुचना दी गई। 
मौके पर पहुंचे 112 के पुलिस कर्मियों ने एम्बुलेंस मंगाकर सीएचसी वैनी पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नन्दू यादव के अनुसार गांव के पुर्व प्रधान व उनके घर के पांच लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। नन्दू यादव ने बताया कि मेरी ज़मीन को जबरदस्ती कब्जा कर लिए हैं। तीन चार बार पंचायत भी हुई है लेकिन नहीं छोड़ रहे हैं। मेरे उपर ट्रैक्टर भी चढ़ाने की भी कोशिश की जा चुकी है। घटना की खबर लगते ही रात में ही मांची,रायपुर,सुअरसोत की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी सुअरसोत धर्मनाथ सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। नन्दू यादव को गोली लगी है। जांच पड़ताल की जा रही है।

0 Response to "अपडेट"सोनभद्र-घात लगाकर युवक को मारी गोली गम्भीर,जिला अस्पताल में भर्ती "

Post a Comment